सुलिंद्र सिंह: संतोषगढ़
नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड नंबल पांच स्थित अंबेडकर नगर सराय भवन के पास क्षेत्र की सुख समृद्धि और माल पशु की भलाई के लिए बाबा सिद्ध चानों जी महाराज को समर्पित दहाजा कार्यक्रम हुआ। शानिवार पूरी रात चले धार्मिक आयोजन में प्रभु एंड पार्टी रायपुर मैदान वाले बाबा सिद्ध चानों की कई मनमोहक झाकियों को प्रस्तुत किया। बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने रात्रि 12 बजे के करीब निकाली गई बाबा सिद्ध चानों जी की बड़ी झांकी हाथी की सवारी के दर्शन किए। इस दौरान सभी ने सुख समृद्धि और एक दूसरे की भलाई की मनोकामना मांगी। बड़ी झाकी को संतोषगढ़ की स्वां नदी पर पूरे अनुष्ठान संग समाप्त किया गया। जहां नगर के भले की अरदास भी पढ़ी गई।
कार्यक्रम में कलाकारों ने पहाड़ी बाबा, घोड़े की सवारी, गद्दियों का सांग, पांच मलंगों का सांग आग पर उनके करतबों को दिखाया। संगत के लिए लंगर का प्रसाद भी अटूट वितरित किया गया। बाबा सिद्ध चानों मंदिर कमेटी संतोषगढ़ के मुख्य सेवादार नानक चंद पहेश ने बताया कि दहाजा आयोजन में नगर माल पशु की भलाई की अरदास की गई है।
बाबा सिद्ध चानों में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका है। आयोजन में सहयोग के लिए युवा सेवादारों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर संतोषगढ़ नगर परिषद की प्रधान निर्मल देवी, पार्षद संदीप पहेश, पुलिस चौकी टीम, सागर, अजय गौरव, प्रिंस विरदी, राहुल, रूपा, मेत्रर सिंकदर, आज्ञा राम, बलबीर सिंह ठाकुर दास, धनी राम आदि सेवादारों ने भी सहयोग किया।