ललित ठाकुर। पधर
विकास खंड द्रंग की ग्राम पंचायत भड़वाहण में प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए निर्देशानुसार भांग व अफीम उखाड़ो अभियान के तहत वार्ड भड़वाहन-2 में भांग को उखाड़ा गया।
इस अभियान में सेक्टर ऑफिसर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरौंझ के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सहित पंचायत प्रधान कमांडो जितेंद्र कुमार, वन रक्षक, पटवारी, मां दुर्गा महिला मंडल की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
मनोज कुमार ने कहा कि इस अभियान में हम सबको भाग लेना होगा, तभी हम इस नशे को मिटा सकते हैं।