ललित ठाकुर। पधर
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्रंग मंडल के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर की अगुवाई में पधर बाजार में कंगना रनौत के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान कंगना के साथ किए गए दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की गई और महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
युवा मोर्चा महामंत्री नरेंद्र कुमार ने कहा कि जितनी फुर्ती महाराष्ट्र सरकार ने कंगना के ऊपर दिखाई, काश उतनी पालनघर के संतों के ऊपर दिखाई होती। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने कंगना के साथ जो दुर्व्यवहार किया है, उसकी द्रंग युवा मोर्चा कड़ी निंदा करता है।
उन्होंने कहा कि कंगना हिमाचल की ही नहीं है, बल्कि पूरे भारतवर्ष की बेटी है, जिनके साथ पूरे देश के नौजवान कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। इस अभियान में द्रंग मंडल भाजपा के अध्यक्ष दलीप ठाकुर सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे ।