ललित ठाकुर। पधर
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में द्रंग मंडल भाजपा की कुफरी, बड़ीधार, भड़वाहन 3 शक्ति केंद्रों की सामूहिक बैठक मंडल महामंत्री संजय ठाकुर की अध्यक्षता में वन विश्राम गृह पदवाहन में संपन्न हुई।
बैठक में जिला भाजपा उपाध्यक्ष व द्रंग मंडल भाजपा प्रभारी भागीरथ धरवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक पंडित दिन दयाल उपाध्याय के चित्र को पुष्पांजलि अर्पित करके शुरू की गई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का संबोधन भी सुना।
मंडल प्रभारी भागीरथ धरवाल ने तीनों शक्ति केंद्रों की संगठनात्मक बैठक ली व आने वाली विस्तारक योजना को लेकर विस्तार से बूथ के पदाधिकारियों से चर्चा की। इसके साथ ही किसान मोर्चा द्रंग मंडल के अध्यक्ष व महामंत्री की बैठक भी ली गई। मंडल प्रभारी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला।