ललित ठाकुर। पधर
15 जून से पधर बाजार सुबह 9 से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। यह जानकारी व्यापार मंडल पधर के प्रधान लाभ सिंह ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इससे पहले पधर बाजार सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुला रहता था। उन्होंने बताया कि पहले बाजारों में लोगों की आवाजाही कम थी, जिस कारण व्यापारियों ने शाम 6 बजे तक ही बाजार खुले रखने का निर्णय लिया था। उन्होंने बताया कि बाजारों में अब लोगों की ज्यादा आवाजाही देखने को मिल रही है, इसलिए अब व्यापार मंडल पधर ने बाजार सुबह 9 से रात 8 बजे तक खोलने का निर्णय लिया है।