तोमर ठाकुर। सोलन
कालका-शिमला एनएच- 5 पर रविवार को कई स्थानों पर पहाड़ी से पत्थर व मलबा सडक़ों पर गिर गया। कुमारहट्टी व धर्मपुर में सबसे अधिक लैड स्लाईडिंग हुई। इससे पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को काफी दिक्क्ते झेलनी पड़ी।
हालंाकि फोरलेन कंपनी व पुलिस विभाग ने मौके पर मोर्चा खोल रखा है। लेकिन आए दिन होती लैड स्लाइडिंग से अब हर कोई परेशान होने लगा है। वहीं गनीमत रविवार को सिर्फ यह रही कि मलबा गिरने से किसी को जान- माल का नुकसान नहीं हुआ है। मलबा पहाड़ी से गिरने के कारण कई स्थानों पर तो ट्रैफिग को दूसरी लाइन में डायवर्ट करना पड़ा।
वहीं, ट्रैफिक को दूसरी लाइन में शिफ्ट करने रविवार को जाम जैसी स्थिती भी बनी रही। इससे भी लोगो को दो-चार होना पड़ा। वहीं फोरलेन निर्माण कंपनी के प्रोजेकट मैनेजर बलबिंद्र सिंह ने बताया कि पहाड़ से भूस्खलन कई स्थानों पर हो रहा है। हाईवे को बहाल करने के लिए मशीनें भी मौके पर ही है। जल्द से जल्द स्थिती सामान्य हो जाएगी।