भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का छठा मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है।
भारत और पाकिस्तान ने अपने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पहली ही गेंद पर सईम अयूब का विकेट गंंवाया। उन्हें हार्दिक पांड्या ने पवेलियन भेजा।
भारत ने टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में यूएई को एकतरफा मुकाबले में धोया था, जबकि पाकिस्तान ने ओमान के खिलाफ मुकाबले में धमाकेदार जीत हासिल की।