जम्मू: पाकिस्तानी रेंजरों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट अग्रिम चौकियों और गांवों पर मोर्टार के गोले दागे और छोटे हथियारों से गोलियां चलाई।
अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीमा पार से गोलीबारी हीरानगर सेक्टर के मनियारी-चोरगली में शनिवार रात आठ बज कर 45 मिनट पर शुरू हुई जो रातभर चलती रही। उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल ने इसका माकूल जवाब दिया। सुबह साढ़े पांच बजे तक हुई गोलीबारी में किसी के हताहत होने अथवा कुछ नुकसान की खबर नहीं है।