साहिल सन्नी। पालमपुर
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने सांसद रामस्वरूप के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शांता कुमार ने कहा कि यह अत्यंत दुखद और एक महा आश्चर्य है। न तो भरोसा हो रहा है और न ही कुछ समझ आ रहा है कि वह अब नहीं रहे। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार को शक्ति दें।
शांता कुमार ने कहा कि रामस्वरूप एक समर्पित, ईमानदार और परिश्रमी कार्यकर्ता थे। साधारण कार्यकर्ता से अपने परिश्रम के बल पर वह लोकसभा के सांसद बने। 2 महीने पहले पालमपुर कायाकल्प में 10 दिन तक उपचार करवाया।
शांता कुमार ने कहा कि कल ही एक विषय पर उनसे दूरभाष पर लंबी बातचीत हुई। भारतीय जनता पार्टी ने एक समर्पित, परिश्रमी और ईमानदार नेता को खो दिया। उनकी कमी कभी पूरी नहीं होगी।