पालमपुर। वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड बद्दी द्वारा मशीन ऑपरेटर, अपरेंटिस (पुरुष एवं महिला) के 1000 पद जिला रोजगार कार्यालय धर्मशाला, जिला कांगड़ा को अधिसूचित किए गए है। इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं व आईटीआई (फिटर, कोपा, स्विंग टेकोलोजी) रखी गई है। इन पदों हेतु आयु 18 वर्ष से 27 बर्ष तक रखी गई है।

इन पदों हेतु कंपनी द्वारा चयनित आवेदक को 13500 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण- पत्र, मूल प्रमाण-पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि हो) साथ लेकर 10 अप्रैल 2026 को उप-रोजगार कार्यालय पालमपुर में सुबह 10 बजे पहुंचकर उक्त कंपनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते है। इस साक्षात्कार हेतु आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।









