नितिन / सुंदरनगर
पंचायती राज संगठन के सह संयोजक हीरा सिंह पाल ने केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर को घेरते हुए कहा की कांग्रेस के जो लोग इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं, उन पर अभद्र टिप्पणी करते हुए उन्हें शर्म आनी चाहिए और दिल्ली में बैठकर प्रदेश के हितों की रक्षा करनी चाहिए। रेलवे लाइन पर कितना कार्य हुआ और कितने फोरलेन बनकर तैयार हुए और कितने लोगो की बकाया राशि फोरलेन से भागी हुई कंपनी से दिलाई गई है कितने औस्तियों को उनका हक दिलवाया है 15 साल के अपने कार्यकाल में कितनी परियोजनाओं को प्रदेश के नाम करवाया है प्रदेश की जनता को बनाएं। न की मृत लोगों के नाम पर अपनी राजनीती चमकाएं। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है इसलिए मर्यादाओं को न भूलें।