हिमाचल दस्तक। बैजनाथ : पैराग्लाइडिंग की बिख्यात घाटी बिलिंग में अब पांच दिन की बजाए मात्र 7 नवंबर को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक ब 8 नवंबर को बाद दोपहर 2 बजे से सायें काल तक पैराग्लाइडिंग पर प्रतिबंध रहेगा। जबकि बाकी दिनों में पूर्ब की तरह पैराग्लाइडिंग ब टेंडम उड़ाने होती रहेंगी।
गौर हो कि धर्मशाला में हो रही ग्लोबल इंबेस्टर मीट के चलते पैराग्लाइडिंग की बिख्यात घाटी बिलिंग में वी वी आई पी मूबमेंट के चलते जिला प्रशासन द्वारा पांच दिनों तक किसी भी तरह की उड़ान पर रोक लगा दी थी। जिस के चलते घाटी के युबा जो इस व्यवसाय से जुड़े थे। उनको मायूसी छा गई थी। इस बारे एस डी एम बैजनाथ ने बताया कि अब बिलिंग में मात्र 7 को सुबह 6 से 2 बजे तक 8 को 2 बजे से सायं काल तक रोक रहेगी। बाकी हर दिन उड़ाने होती रहेंगी।