हिमाचल दस्तक। साहो
परिवर्तन सोसाइटी द्वारा भ्रष्टाचारियों पर अंकुश लगाने के लिए उपायुक्त कार्यालय चंबा में धरना प्रदर्शन चलाया गया है जिसको लेकर आज आठवां दिन है।
आठवें दिन तक लगातार आरटीआई कार्यकर्ता व परिवर्तन सोसाइटी के सदस्यों द्वारा धरने पर बैठने के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा कोई भी कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई जिससे परिवर्तन सोसाइटी के सदस्यों ने आज लोगों का समर्थन जुटाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है।
बता दें कि सोसाइटी के बैनर तले यह अभियान चंबा के मुख्य चौराहों पर भ्रष्टाचारी पंचायत प्रतिनिधियों पर कार्यवाही न करने के विरोध में किया गया है। इस हस्ताक्षर अभियान में लोगों द्वारा भरपूर समर्थन मिल रहा है।
सोसाइटी के निदेशक उत्तमचंद ने बताया कि कई लोग परिवर्तन सोसाइटी के समर्थन में जुड़ रहे हैं अगर प्रशासन ने जल्द कुछ कार्यवाही भ्रष्टाचारियों के खिलाफ नहीं की तो आगामी दिनों में यह सोसाइटी भारी संख्या में समर्थन जुटाकर धरने को प्रबलता से आगे बढाएगी] जिसकी पूरी जिम्मवारी जिला प्रशासन की होगी।








