जोगिंद्रनगर। मल्टीटास्क वर्कर यानी पशु मित्र पदों पर होने वाली भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा की संशोधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। संशोधित अधिसूचना के अंतर्गत पुरुषों के लिए 5000 मीटर दौड़ 30 मिनट में और महिलाओं के लिए 1500 मीटर दौड़ 10 मिनट में पूरा करना तय किया गया है। उपमंडलीय वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी एवं भर्ती कमेटी के सदस्य सचिव डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि जोगिंद्रनगर उपमंडल के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा 21 अप्रैल को पुरुषों की तथा 22 अप्रैल को महिलाओं की सुबह 10 बजे से ली जाएगी। यह परीक्षा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डोहग के मैदान में आयोजित होगी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान उपमंडलीय पशु चिकित्सालय जोगिंद्रनगर के तहत आने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड और 2 पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा। अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया से बाहर माना जाएगा।
उपमंडलीय वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी एवं भर्ती कमेटी के सेक्रेटरी सदस्य ने बताया कि सभी अभ्यर्थीयों को परीक्षा के आरंभ होने से एक घंटा पहले 9 बजे परीक्षा स्थल पर पहुंचकर शारीरिक परीक्षण के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवानी होगी।







