नूरपुर। सभी पेंशनर संघों को एकजुट होकर अपने हितो की लड़ाई लडऩी होगी। यह बात नुरपुर में संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक के दौरान प्रधान एसएल गुप्ता ने कही। इस दौरान प्रेमदास सहोत्रा में मुख्यातिथि के रूप मेंं शिरकत की। एसएल गुप्ता ने कहा कि आज तक जितनी भी सरकारें आई हैं उनसे आश्वासन मिला है लेकिन धरातल पर कोई भी मांग अभी तक स्वीकृत नही हुई है।
जहां तक 5-10-15 का मुद्दा है उसमें 65 साल के पेंशनरों को 5 प्रतिशत व 70 साल के पेंशनरो को 10 प्रतिशत व 75 साल के पेंशनरो को 15 प्रतिशत के हिसाब से सरकार विशेष पेंशन वृद्धि दे रही है जबकि सरकार पेंशन अलाउंस नहीं दे रही है। हमे पेंशन वृद्धि चाहिए ना कि विशेेष पेंशन वृद्धि। दो साल के बाद एक महीने का पेंशनरों को यात्रा भत्ता एलटीसी के रूप में दिया जाए।
उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार भी अलग से एक पे कमीशन की रणनीति की घोषणा करे ताकि हिमाचल के सभी पेंशनर इस पे कमीशन के गठन के बाद अपनी पेंशन की सुविधा का लाभ ले सके उन्होने साफ किया कि जिस प्रकार बैठक में पेंंशनरो ने सरकार की नीति के खिलाफ रोष जताते हुए कहा है कि वर्तमान सरकार में पेंशनरो की कोई सुनवाई नही हो रही है जहां तक अस्पताल में लंबी लाइन लग रही है उसके बावजूद भी सीनियर सीटीजन की नीति सरकार की धरातल पर नूरपुर में फेल है।
सभी पेंशनरो ने बैठक में एकजुट होकर के प्रधान एसएल गुप्ता को यह संदेश दिया कि आपके नेतृत्व में सभी पेंशनर एकजुट हैं। इस कार्यक्रम में 80 साल से अधिक पेंशनरों को टोपी देकर सम्मानित किया गया।





