आशा शर्मा । घुमारवीं
उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत दकड़ी के गांव चुवाड़ी दाडा के असिस्टेंट कमांडेंट जगदीश कुमार गैलंट्री अवॉर्ड प्राप्त रविवार को अपने घर पहुँचे। इस मौके पर ग्राम पंचायत दकड़ी के लोगो ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें पूर्व विधायक राजेश धर्माणी विशेष रूप से सम्मलित हुए।
पूर्व विधायक राजेश धर्माणी व ग्रामीणों द्वारा जगदीश कुमार को स्मृति चिन्ह व टोपी पहना कर सम्मनित किया गया। इस अवसर पर राजेश धर्माणी ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सैनिक अपने देश सेवा के द्वारा ही ऐसी सफलता हासिल करता है। सेनिको के साहस का ही नतीजा है कि सभी भारतवासी अपने घरों में आराम से रहते है।
कार्यक्रम में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष दया राम, सेवानिवृत डीएसपी महेंद्र सिंह, राजेन्द्र, राजीव शर्मा, उप प्रधान पवन जम्वाल वार्ड सदस्य श्याम लाल ने भी स्वागत सम्मान में सम्बोधन दिया।
जगदीश कुमार ने उनके लिए सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए सभी पंचायत प्रतिनिधियों व लोगो का धन्यबाद किया।
उन्होंने अपनी नोकरी व जीवन के कुछ बातों को भी लोगो के साथ सांझा किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्वारा मिला सम्मान एक सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने परिवार से ज्यादा अपने देश को हमेशा महत्त्व दिया है। उन्होंने सभी युवाओ से देश सेवा के लिए सेना में आने की अपील भी की।