पधर : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पधर आ रहे हैं, मुख्यमंत्री के आने से जहां लोग खुश नज़र आ रहे हैं तो भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ासा जोश देखा जा सकता है, वहीँ इस दौरे से कुछ लोग नाखुश भी नज़र आ रहे हैं।
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए लगाए गए होर्डिंग कुछ लोगों को रास नहीं आए हैं। बीती रात कुछ शरारती तत्वों द्वारा इन होर्डिंग्स को फाड़ दिया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के द्रंग विधानसभा के दौरे को चार चांद लगवाने के लिए सभी विभाग चुस्त दुरुस्त हो गए हैं तो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी मुख्य्मंत्री के स्वागत के लिए जगह जगह भाजपा के झंडे लगा दिए हैं। वहीं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग भी पीछे नही रहा लेकिन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए नेशनल हाइवे 154 मंडी पठानकोट पर लगाए गए होर्डिंग कुछ शरारती तत्वों ने फाड़ दिए।