इस साल की बरसात से कुल्लू-पीज सड़क की हालत बेहद दयनीय हो गई है। सड़क पर जगह जगह गड्ढे पड़े हुए हैं, जिस कारण इस सड़क पर सफऱ करना काफी हिचकोले भरा बना हुआ है।
बता दें कि सड़क बागन के आगे पीज तक कई जगह बरसात के बाद खऱाब हुई है। सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है और भूस्खलन के कारण टूटी हुई है। बरसात के बाद इस सड़क को लोक निर्माण विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद बहाल किया है जिससे लोगों को आवागमन में आसानी हुई है।
घाटी के लोगों की मानें तो बागान से पीज तक सड़क कई जगह बेहद जर्जर है, और जोखिम भरी है। जिस कारण लोगों को इस सड़क से रात को सफर करना काफी मुश्किल हो रहा है।
सड़क कई जगह ब्लैक स्पॉट बन चुकी है, जिससे वाहन गिरने का अंदेशा बना हुआ है। घाटी के वाहन चालकों सहित लोगों ने लोक निर्माण विभाग से आग्रह किया है कि बागान से आगे पीज तक जिन स्थानों पर सड़क बेहद खराब है वहां सड़क की मरम्मत की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
बरसात के बाद सड़क की हालत काफी दयनीय हो चुकी है, हालाकि विभाग द्वारा इस सड़क को दुरुस्त किया गया है, जिसके बाद लोगों को सड़क की सुविधा मिल सकी है। पीज रोड में कई जगह सड़क बेहद जर्जर हालत में है, जिस कारण रात के समय वाहन चालकों को हादसे होने का डर सता रहा है।
बरसात के बाद सड़क को वाहन योग्य बनाया गया है, जिसके बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही हो रही है। विभाग द्वारा जल्द ही सड़क उबड़ खाबड़ जगह पर दुरुस्त किया जाएगा।
-बीसी नेगी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग कुल्लू
पीज सड़क की खस्ता हालत केवल असुविधा नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा बन चुकी है। लगातार शिकायतों के बावजूद मरम्मत कार्य शुरू न होना चिंता बढ़ा रहा है। अब जरूरत है कि संबंधित विभाग स्थिति की गंभीरता को समझते हुए जल्द से जल्द सड़क सुधार कार्य शुरू करे, ताकि लोगों को राहत मिल सके और दुर्घटना जोखिम कम हो सके।