धर्मशाला। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर गग्गल हवाई अड्डे पर पहुंचेगे। वहीं जानकारी के अनुसार यहां एयरपोर्ट पर ही वो प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा नेता प्रतिपक्ष से बैठक करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री दिल्ली से वायुसेना के विमान में पठानकोट पहुंचेंगे तथा इसके बाद करीब एक से डेढ़ बजे तक गगल एयरपोर्ट से बाढ़ प्रभावित हिमाचल तथा पंजाब के क्षेत्रों का हवाई सवेक्षण करेंगे। इस दौरान वो चंबा, मंडी, कुल्लू, मंड क्षेत्र के अलावा पंजाब के बाढ़ प्रभावित गुरदासपुर जिले के क्षेत्रों का जायजा लेंगे।
जानकारी के अनुसार पीएम धर्मशाला में कोई बैठक नहीं लेंगे तथा न ही वाय रोड़ कहीं जाएंगे। प्रधानमंत्री एयरपोर्ट पर ही आपदा को लेकर बैठक करने के बाद 3 बजे लौट जाएंगे। सुरक्षा को लेकर एसपीजी ने हवाई अड्डे पर सुरक्षा घेरे को कड़ा कर दिया है तथा जगह-जगह एसपीजी कमांडों तथा सादी वर्दियों में एसपीजी स्टाफ को तैनात किया गया है। इससे पूर्व नेता प्रतिपक्ष सोमवार को ही धर्मशाला पहुंच चुके हैं तो वहीं राज्यपाल शिमला से सडक़ मार्ग से दोपहर करीब दो बजे रवाना हो चुके हैं तथा उनके करीब साढ़ आठ बजे सर्किट हाऊस में पहुंचने की संभावना है।
वहीं जानकारी के इनुसार सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को शाम चार बजे शिमला से हेलिकॉप्टर से धर्मशाला के लिए रवाना होना था लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। उनके मंगलवार को ही गग्गल एयरपोर्ट पहुंचने की संभावना है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है तथा कुल मिलाकर गग्गल हवाई अड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को देखते हुए पूरी तरह से एसपीजी कमांडों के हवाले है। बताते चलें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धर्मशाला में सर्किट हाऊस में आपदा को लेकर राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा नेता प्रतिपक्ष व मुख्य सचिव से बैठक करने की बात कही जा रही थी। वहीं सुरक्षा से जुड़े अधिकारी इससे पहले से खारिज कर कर रहे थे।
प्रधानमंत्री के दौरे को भले ही एकदम से घोषित किया गया हो लेकिन सुरक्षा प्रोटोकोल को दरकिनार नहीं किया जा सकता। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री के गग्गल एयरपोर्ट पर पहुंचने तथा बैठक को लेकर टांडा मेडिकल कॉलेज, सर्किट हाऊस धर्मशाला तथा शाहपुर के विश्राम गृह में तिहरा सुरक्षा घेरा रहेगा। जानकारी के अनुसार पीएम की सुरक्षा के लिए पहला सुरक्षा घेरा एसपीजी का, दूसरा सुरक्षा घेरा पेरा मिलिट्री फोर्स सीआरपीएफ का तथा तीसरा सुरक्षा घेरा हिमाचल पुलिस का होगा।
सूत्रों के अनुसार एयरपोर्ट में भी सुरक्षा का जिम्मा एसपीजी कंमाडों संभाल चुके हैं तथा इस दौरान आने वाले विमानों के यात्रियों के लिए अलग से कॉरिडोर रखा गया जिससे पीएम के सुरक्षा घेरे पर कोई असर न हो। इस दौरान पूरे क्षेत्र में करीब 5 दर्जन एसपीजी कमांडों तथा 350 पुलिस जवान तैनात रहेंगे।
पीएम नरेेंद्र मोदी के गग्गल एयरपोर्ट पहुंचने तथा वहां बैठक करने को लेकर पुरी सुरक्षा बरती जा रही है। जिला पुलिस के सैंकड़ों जवानों को सुरक्षा के नजरिए से तैनात किया गया है।
–अशोक रत्न, एसपी कांगड़ा