नई दिल्ली (भाषा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा अध्यक्ष एवं गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर मंगलवार को उन्हें शुभकामनाएं दीं और उन्हें एक मेहनती व्यक्ति करार दिया जो भारत को सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। शाह मंगलवार को 55 साल के हो गए।
मोदी ने ट्वीट किया, कर्मठ, अनुभवी, कुशल संगठनकर्ता एवं मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। सरकार में बहुमूल्य भूमिका निभाने के साथ ही वह भारत को सशक्त और सुरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे और सदा स्वस्थ रखे।