हिमाचल दस्तक। जवाली
पुलिस थाना जवाली में रविवार को रक्षाबंधन पर्व पर खूब रौनक दिखी। भाजपा महिला मोर्चा जवाली की अध्यक्ष मधु बाला और अन्य महिलाओं ने मिलकर जवाली थाने में रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
इस मौके पर पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर महिलाओं की सुरक्षा का वचन लिया। महिलाओं ने पुलिस जवानों की लंबी आयु की कामना करते हुए राखी बांधी और दक्षिणा लेकर मुंह मीठा करवाया। पुलिस जवानों ने महिलाओं को उनकी कानूनी तौर पर रक्षा करने का वादा किया।
जवाली थाने में एसएचओ सुरेंद्र कुमार, मुंशी शविंदर गुलेरिया, एसआई राजकुमार, एसआई पुरषोत्तम पठानिया, पुरषोत्तम दास कांस्टेबल, महिला मोर्चा जवाली अध्यक्ष मधु बाला, सुलोचना, सुषमा देवी, मंजू बाजवा, इंद्रा देवी, विंता गुलेरिया ने तिलक लगाकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश बाजवा युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा, सचिव तरसेम सिंह उर्फ विक्की आदि मौजूद रहे।