हिमाचल दस्तक। कांगड़ा
पंचायत भितलु में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर की ओर से पौधरोपण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। पंचायत के लोगों ने पठानिया का फूलों के हार पहनाकर स्वागत किया। केवल सिंह पठानिया ने शीशम का पौधा लगाकर पौधरोपण का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में महिला ब्लॉक कांग्रेस, युवा ब्लॉक कांग्रेस ने भी भाग लिया।
पठानिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित के कार्यों में विश्वास करती है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के आह्वान पर आज प्रदेशभर में कांग्रेस पार्टी हर ब्लॉक में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जिससे जंगल हरे-भरे रहें और पर्यावरण स्वच्छ रहे। पठानिया ने जनता से अपील की की हर सदस्य अपने जन्मदिन के अवसर पर एक-एक पौधा लगाए।