प्रवेश शर्मा। परागपुर
उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर के पॉजिटिव आ जाने से जसवां परागपुर विस क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
पालमपुर नगर निगम चुनाव प्रचार के बाद वह सीधा अपने गृह विधानसभा क्षेत्र जसवां परागपुर में लगातार एक सप्ताह तक कई विकास कार्यों का उद्घाटन व बैठकें कर चुके हैं। ब्लॉक परागपुर का कार्यालय भी उन्हीं में से एक है।
ब्लॉक परागपुर कार्यालय से भी कई कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में विस क्षेत्र जसवां परागपुर का पूरा भाजपा मंडल व पार्टी कार्यकर्ता के साथ-साथ कई लोग भी उनके संपर्क में आए हैं।
पूर्व में कोरोना को लेकर कैबिनेट में लिए गए फैसले को अगले दिन जनसभा में भाग लेकर वह अपने ही लिए गए फैसले की धज्जियां भी उड़ा चुके हैं।








