हिमाचल दस्तक ब्यूरो। शिमला
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद प्रदेश के 4 दिवसीय दौरे पर वीरवार को शिमला पहुंचे।
राष्ट्रपति का राजधानी पहुंचने पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, मंत्री सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल ने अनाडेल हेलिपैड पर स्वागत किया।
इनके अलावा सैन्य कमांडर आरट्रैक ले. जनरल राज शुक्ला, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक मोनिका भटुंगरू भी इस दौरान मौजूद रहे।