हिमाचल दस्तक। पधर
प्रेस क्लब पधर की बैठक पधर में संपन्न हुई। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। बैठक सहायक लोक संपर्क अधिकारी देवेंद्र कुमार बंसल की अध्यक्षता में हुई।
इसमें सर्वसहमति से नवीन निश्चिल को प्रेस क्लब पधर का अध्यक्ष चुना गया, वहीं उपाध्यक्ष की बागडोर ललित ठाकुर को सौंपी गई। आगे की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए महासचिव किरण चौहान, मुख्य सलाहकार कृष्ण भोज, कानूनी सलाहकार कुलदीप शर्मा, तकनीकी सलाहकार सहायक लोक संपर्क अधिकारी देवेंद्र कुमार बंसल और कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश को चुना गया।
कार्यकारिणी सदस्य अम्बिका शर्मा, कविता देवी, किरणा देवी, आशीष भोज, संतोष ठाकुर को नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष नवीन निश्चिल शर्मा ने कहा कि जो जिम्मेदारी प्रेस क्लब पधर ने उन्हें सौंपी है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।
उपाध्यक्ष ललित ठाकुर ने कहा कि अब तक की सभी सरकारें पत्रकारों की समस्याओं को नजरअंदाज करती आ रही हैं। वहीं पत्रकारों की समस्याओं को बेहतर तरीके से सरकार व प्रशासन के बीच रखकर उनके समाधान के सफल प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जहां सरकार की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहेंगे, वहीं आम जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए तत्पर रहेंगे।