अमित सूद,जोगिंद्रनगर।
जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा ने कीरतपुर-नेरचौक राष्ट्रीय राजमार्ग की फोरलेन के लिए केंद्र द्वारा 1455.73 करोड़ रू की टेंडर मंजूरी के लिए प्रदेश मुख्यमंत्री एवं सरकार को बधाई दी है। राणा ने कहा कि ये प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अथक प्रयासों का प्रमाण है जो काफी अरसे से रूका हुआ एनएच 21 का कार्य अब पूर्ण होने जा रहा है।
उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र सरकार एवं केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से इस फोरलेन के रूके कार्य को गति देने के लिए जिस प्रकार से आग्रह किया गया था,उस पर केंद्र की ओर से इतनी बडी राशि जारी करना उनके कुशल नेतृत्व एवं राजनिति का जीता जागता सबूत है। उन्होनें कहा कि इस फोरलेन के शीध्र निर्माण ने राज्य में आने वाले पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी।
उन्होनें कहा कि फोरलेन के निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनी रही इसके लिए केंद्र सरकार ने इस एन एच का निर्माण करने वाली कंपनी को 15 सालों तक इसकी देखरेख का कार्य सौंपने का निर्णय भी लिया है। साथ ही एन एच 21 के ग्रीन फील्ड एलाइनमेंट से फोरलेन के कार्य में भी तेजी आएगी।
उन्होनें कहा कि जयराम ठाकुर समूचे प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकासात्मक कार्य कर रहे हैं। उन्होनें कीरतपुर-नेरचौक राष्ट्रीय राजमार्ग की फोरलेन के लिए केंद्र द्वारा 1455.73 करोड़ रू की टेंडर मंजूरी देने के लिए केंद्र सरकार, केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सहित मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है,जिनके अथक प्रयासों से ये सब कुछ संभव हो पाया है।