हरीश कुमार : मंडी।
जिस मार्ग से प्रदेष की आधी मनिस्ट्री गुजरती है उन मार्ग की खस्ता हाल आज जनता के लिए परेषानी का सबब बन चुकी है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से सफर करने के बजाए हवाई यात्रा से सफर करना पसंद कर रहे है। सड़कों की इतनी खस्ता हालात हैं कि आम जनमानस को सड़कों पर चलते समय गोते खाने पड़ रहे हैं। यह बात नाचन कांग्रेस पार्टी के रहे प्रत्याशी लालसिंह कौशल ने प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों को किसान निधि के रूप् में गुमराह कर रही है।
किसानों के खाते में 2 हजार रुपए डाल कर दूसरी ओर से उन्ही से उन पैसों को वसूल रही है। किसानों को नोटिस दिए जा रहे हैं। कि आप प्रधानमंत्री किसान योजना के पात्र नहीं हैं। जबकि योजना के शुरुआत में कुछ वर्गों को बाहर रख कर सभी किसानों से आवेदन लिए गए। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बेरोजगारी, महंगाई और जनता का उत्पीड़न चरम सीमा पर है और सरकारें तमाशबीन बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि 11 अगस्त को कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर गोहर के डल में पार्टी कार्यकर्ताओं को सबोधित करेंगे। जिनके साथ पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह और जिलाध्यक्ष प्रकाश चैधरी भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से आवाह्न किया है। कि प्रदेशाध्यक्ष के दौरे को सफल बनाने के भारी तादाद में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर पूर्व मंडलाध्यक्ष हीर सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष सिधु राम व अन्य लोग उपस्थित रहे।