हिमाचल दस्तक। पधर
रेडियोलॉजी टेक्निकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह पटियाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके पैरामेडिकल स्टाफ को दिए गए इंसेंटिव से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारियों को इस इंसेंटिव से वंचित रखा गया है। इनमें हमारे रेडियोग्राफर कर्मचारी छूट गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से मांग की है कि रेडियोग्राफर को भी अन्य पैरामेडिकल कर्मचारियों की तरह कोविड कॉल में स्पेशल इंसेंटिव दिया जाए।
उन्होंने कहा कि हमारे रेडियोग्राफर कर्मचारी कोरोना मरीजों के कोविड अस्पताल में 24 घंटे कोविड वार्डों में एक्सरे करते हैं जिस कारण हमें भी सरकार इंसेंटिव दे, ताकि हम कर्मचारियों का मनोबल भी अन्य कर्मचारियों की तरह बढ़ सके।