कपिल वासुदेवा। नगरोटा बगवां
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रघुवीर सिंह बाली ने शुक्रवार को नगरोटा बगवां के नजदीक सुनेड़ में झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे प्रवासियों के बीच कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया।
इस दौरान उन्होंने फल, जूस और मास्क वितरित किए। महासचिव रघुवीर सिंह बाली ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी के जन्मदिन पर बधाई दी। रघुवीर सिंह बाली ने इस मौके पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।