Tuesday, April 14, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home weather update

हिमाचल में बारिश-भूस्खलन से तबाही, 9 सितंबर तक बारिश की चेतावनी..

7 नेशनल हाईवे और 1155 सड़कें बंद, नदियां खतरे के निशान से ऊपर

Sonali Sandhu by Sonali Sandhu
September 3, 2025
in weather update, शिमला, हिमाचल
0
हिमाचल में बारिश-भूस्खलन से तबाही, 9 सितंबर तक बारिश की चेतावनी..
0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

Related posts

मंडी छात्रा हत्याकांड : लोगों ने मौहीं में किया चक्का जाम

मंडी छात्रा हत्याकांड : लोगों ने मौहीं में किया चक्का जाम

April 13, 2026
छात्रा हत्याकांड : राज्यपाल ने डीजीपी को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

छात्रा हत्याकांड : राज्यपाल ने डीजीपी को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

April 13, 2026

शिमला, 3 सितंबर। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य के कई जिलों में आज भी भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज सोलन और सिरमौर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि मंडी, शिमला, कुल्लू, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और लाहौल-स्पीति जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 04 और 05 सितंबर को अंधड़ चलने और आसमानी बिजली गिरने का येलो अलर्ट रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार 06 से 09 सितंबर तक बारिश होगी, हालांकि इस दौरान किसी तरह की चेतावनी नहीं दी गई है। मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार ने बताया कि इस बार मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 42 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

मंडी में भूस्खलन से मौतें, कुल्लू में दो लापता, शिमला के सुन्नी में खतरा बढ़ा

भारी बारिश से मंडी और कुल्लू जिलों में तबाही मच गई है। मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल में बीती रात पहाड़ी से हुए भूस्खलन से दो मकान मलबे में दब गए, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। वहीं, कुल्लू शहर के अखाड़ा बाजार में देर रात हुए भूस्खलन से एक मकान दब गया। मकान में रह रहे दो कश्मीरी मजदूर और एनडीआरएफ का जवान मलबे में फंस गए। इनमें से एक मजदूर बाहर निकल आया लेकिन दो अब भी लापता हैं। राहत एवं बचाव कार्य एनडीआरएफ, पुलिस और होम गार्ड की टीमें कर रही हैं।

राजधानी शिमला के सुन्नी क्षेत्र में भी हालात गंभीर बने हुए हैं। सतलुज नदी का जलस्तर थल्ली पुल तक पहुंच गया है और कालीघाट व आईटीआई क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। स्थिति को देखते हुए कोल डैम प्रबंधन को पानी का स्तर कम करने के लिए कदम उठाने को कहा गया है। एहतियात के तौर पर बीते दिन दो परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया।

बांधों से पानी छोड़ा गया, चम्बा में रावी नदी खतरे के निशान से ऊपर

बारिश से नदियों और बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। भाखड़ा डैम से बुधवार को टरबाइनों और फ्लड गेटों के माध्यम से 65,042 क्यूसिक और पौंग डैम से 79,659 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। प्रशासन ने निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। चंबा जिले में रावी नदी खतरे के निशान से ऊपर चली गई है, जिसके दबाव से शीतला पुल की सुरक्षा दीवार टूट गई और सड़क का एक हिस्सा नदी में बह गया। किन्नौर जिले में नाथपा झूला के पास एनएच-5 पर पहाड़ी से गिरी चट्टानों के कारण कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी भी हुई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

सात नेशनल हाईवे और 1155 सड़कें ठप, यातायात, बिजली और पानी आपूर्ति बाधित

भारी बारिश से पूरे प्रदेश में यातायात ठप हो गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार बुधवार सुबह तक सात नेशनल हाईवे और 1155 सड़कें बंद थीं। बिलासपुर में एनएच-21 और एनएच-205, कुल्लू में एनएच-03 और एनएच-305, किन्नौर में एनएच-05, लाहौल-स्पीति में एनएच-505, सिरमौर में एनएच-707 और मंडी में एनएच-03 बंद पड़े हैं। अकेले मंडी जिले में 282, शिमला में 234, कुल्लू में 204, सिरमौर में 137, सोलन में 92, कांगड़ा में 60, लाहौल-स्पीति में 48 और बिलासपुर में 37 सड़कें अवरुद्ध हैं।

बिजली और पेयजल आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। राज्यभर में 2477 बिजली ट्रांसफार्मर और 720 पेयजल योजनाएं ठप पड़ी हैं। कुल्लू जिले में 951, सोलन में 529, सिरमौर में 273, मंडी में 266, शिमला में 258 और हमीरपुर में 59 ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं। शिमला की 272 और कांगड़ा की 212 पेयजल योजनाएं भी ठप हैं।

रातभर हुई झमाझम, कई इलाकों में भारी वर्षा रिकॉर्ड

बीती रात से सुबह तक बिलासपुर जिले के नैनोदेवी में सर्वाधिक 136 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा जोत में 100, पच्छाद में 77, कोठी में 68, चंबा में 66, बिलासपुर में 60, रोहड़ू और मनाली में 57-57, पालमपुर में 52, कसौली में 50, कंडाघाट और ददाहू में 48-48, सराहन में 45, सोलन और काहू में 43-43 और मैलरान में 40 मिलीमीटर बारिश हुई। राजधानी शिमला में 31 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद, मौत का आंकड़ा 341 पहुंचा

मौसम की स्थिति को देखते हुए आज आठ जिलों में सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखा गया। वहीं मंडी, उना और किन्नौर के कुछ उपमंडलों में भी अवकाश घोषित किया गया। प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक बारिशजनित घटनाओं में 341 लोगों की मौत हो चुकी है और 41 लोग अब भी लापता हैं।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: heavy_rainHimachallandslideNH_blockedroads_closedShimla
Previous Post

लाहौल में बिजली की समस्या से जूझते रहे लोग, अधिकारी मनाली में बैठा रहा डेरा जमाकर

Next Post

‘बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए विशेष राहत पैकेज का एलान करे सरकार’, राहुल गांधी की पीएम मोदी से अपील

Next Post
‘बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए विशेष राहत पैकेज का एलान करे सरकार’, राहुल गांधी की पीएम मोदी से अपील

'बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए विशेष राहत पैकेज का एलान करे सरकार', राहुल गांधी की पीएम मोदी से अपील

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

विजयवीर-तेजस्विनी ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में जीता गोल्ड

विजयवीर-तेजस्विनी ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में जीता गोल्ड

5 years ago
त्योहारी माह में HRTC कर्मियों की जेब खाली, संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

त्योहारी माह में HRTC कर्मियों की जेब खाली, संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

6 months ago
Block level spring festival will be celebrated in Dohgi next year: Virendra Kanwar

अगले वर्ष डोहगी में मनाया जाएगा खंड स्तरीय बसंत महोत्सवः वीरेंद्र कंवर

6 years ago
Anti-Terrorism Squad caught three accused in fake currency trading

आतंकवाद रोधी दस्ते ने जाली मुद्रा कारोबार करने वाले तीन अभियुक्त पकड़े

6 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Acharya Dev Vrat Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Depot Dharamshala Green Vegetables Hamirpur Himachal himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kullu latest news himachal Mandi Minor Girl Movies Patients Politics River Shimla Sirmour solan Sukhvinder sukhu Train Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • मंडी छात्रा हत्याकांड : लोगों ने मौहीं में किया चक्का जाम
    • छात्रा हत्याकांड : राज्यपाल ने डीजीपी को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
    • हमीरपुर में ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के साक्षात्कार 18 को

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    मंडी छात्रा हत्याकांड : लोगों ने मौहीं में किया चक्का जाम

    मंडी छात्रा हत्याकांड : लोगों ने मौहीं में किया चक्का जाम

    April 13, 2026
    छात्रा हत्याकांड : राज्यपाल ने डीजीपी को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

    छात्रा हत्याकांड : राज्यपाल ने डीजीपी को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

    April 13, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In