- बारिश होने से तापमान में आई गिरावट
- ऊना का अधिकतम तापमान अभी भी 42 डिग्री पार
- आगामी दिनों में जगी राहत मिलने की उम्मीद
वरिष्ठ संवाददाता : शिमला
भीषण गर्मी की मार झेल रही जनता को राहत मिलने की उम्मीदें जगी हैं। हालांकि रविवार को भी प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश हुई है। मगर 15 व 16 जून को मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा समूचे राज्य में भारीबारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। जारी अलर्ट के तहत उक्त अवधि के दौरान एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने का भी पूर्वानुमान लगाया गया है। पहाड़ों पर सोमवार व मंगलवार को सभावना जताई जा रही है। जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिल सकती है। रविवार को भी प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश हुई है। बारिश होने से अधिकतम तापमान में भी हल्की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट आई है।
हालांकि राज्य के मैदानी इलाकों में एक दो स्थानों पर जनता को अभी भी भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। मगर तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से हल्की निजात मिली है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान भी कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई है। बारिश होने से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है।
खासतौर पर पहाड़ों पर मौसम सुहावना हो गया है। अगामी दिनों के दौरान अगर मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान सटीक बैठता है तो जनता को गर्मी से पूरी तरह राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेन्द्र पाल ने बताया कि प्रदेश में 15 व 16 जून को भारी बारिश होगी। उक्त अवधि के दौरान राज्य के एक-दो स्थानों पर भी ओलावृष्टि भी हो सकती है। पहाड़ों पर सोमवार व मंगलवार को भी बारिश होगी।