हिमाचल दस्तक।नाहन/राजगढ़
उपमंडल राजगढ़ की नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों में पुलिस ने इन दिनों नशो निवारण अभियान छेड़ रखा है। पुलिस ने उपमंडल की इन पंचायतों में अब तक करीब 15 हजार भांग के पौधों के नष्ट कर दिया है। डीएसपी राजगढ़ भीष्म ठाकुर ने बताया कि नशा एक धीमा जहर है, जो जीवन को पूरी तरह से बर्बाद कर देता है। नशे की कोई सीमा नहीं होती, इसलिए इससे समाज के हर वर्ग को सावधान रहने की आवश्यकता है। नशे के दलदल में फंसने वाले इंसान के लिए स्वयं के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। भीष्म ठाकुर ने बताया की सभी माता-पिता को अपने बच्चों की ओर ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर हेड कांस्टेबल हेमंत चौहन, कांस्टेबल चमन प्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद थे।