शिमला:
हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी दिल्ली में भाजपा के चुनाव प्रचार में उतर गए हैं। उन्होंने दिल्ली की बदरपुर सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी रामवीर बिधुरी के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने 5 साल जनता को धोखा दिया और अब शाहीन बाग के माध्यम से वह सत्ता में आकर एक और बार दिल्ली की जनता को धोखा देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के वासियों ने मन बना लिया है कि इस बार दिल्ली में भाजपा की मजबूत सरकार बनाएंगे। गौर रहे कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित भाजपा के कई नेता इन दिनों दिल्ली में भाजपा के चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।