रमेश शर्मा। रामपुर बुशहर
रामपुर उपमंडल के ननखरी ब्लॉक में वीरवार को हुए कोरोना के 20 टेस्ट में से 6 लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 3 पुलिस थाना ननखरी के कर्मचारी हैं। अभी तक 6 पुलिस कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके चलते वीरवार को पुलिस थाना सील करने के आदेश कर दिए हैं।
पुलिस थाना ननखरी में पुलिस कर्मचारियों की कमी को देखते हुए रामपुर उपमंडल से 7 दिनों के लिए कर्मचारी ननखरी भेजे जाएंगे। फिलहाल थाने को रेस्ट हाउस ननखड़ी में शिफ्ट किया जाएगा।