रमेश शर्मा। रामपुर बुशहर
भारत- तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की 19वीं बटालियन के सराहन प्रांगण में सेनानी शोभन सिंह के सान्निध्य में द्वितीय कमान पीपी सिद्दिकी के संचालन में जवानों के वाहिनी मुख्यलय सराहन में जवानों के कल्याणार्थ 5 दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग कोर्स चलाया गयाl इसका शनिवार को समापन हो गया।

इस कोर्स में वाहिनी के 85 जवानों ने शिरकत की। प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा कोर्स के दौरान जवानों को तनाव दूर करने के लिए योगा, मेडिसिन व जीवन जीने के अन्य तरीके भी सिखाए गए।
इस अवसर पर जवानों को संबोधित करते हुए वाहिनी के कमान अधिकारी ने कहा कि जवानों को देश की रक्षा करने के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए। इसके लिए हमें हर समय शारीरिक व मानसिक तौर पर तैयार रहने की आवश्यकता है।
इसके लिए प्रत्येक दिन अपने जीवन के 1 घंटे का स्वयं के लिए समय निकालकर योगा, मेडिसिन व अन्य प्रकार के व्यायाम करने की आवश्यकता है। इस मौके पर कमान अधिकारी ने 19वीं वाहिनी के परिवार की ओर से प्रशिक्षक मंडल को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उनका इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए धन्यवाद भी किया।








