रमेश शर्मा। रामपुर बुशहर
रामपुर में कोरोना के मामलों में हो रही दिन-प्रतिदिन वृद्धि से लोगों में डर का माहौल पैदा होने लगा है। वीरवार को रामपुर में 4 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए।
इनमें न्यायालय के दो कर्मचारी व दो महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी रामपुर के मरीज शामिल हैं। मरीजों में एक आईटीबीपी जवान भी कोरोना पॉजीटिव आया है।
इसके चलते न्यायालय परिसर रामपुर को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। पॉजीटिव आए दो कर्मचारी अतिरिक्त सत्र न्यायालय के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। दोनों कर्मचारियों को कोविड केयर सेंटर भेजा जा रहा है, जबकि न्यायालय के अन्य कर्मचारियों को आइसोलेट किया जा रहा है।