रामपुर बुशहर। पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार रामपुर के नीरथ निवासी एक युवक सतपाल पुत्र भद्रू राम, निवासी गांव कैशल, डाकघर लगौटी, तहसील आनी, जिला कुल्लू, (38) वर्तमान पता गांव व डाकघर नीरथ, तहसील रामपुर, जिला शिमला के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे तीन महीने के लिए जेल भेजा गया है।

सतपाल पूर्व में भी मादक पदार्थों से संबंधित मामलों में संलिप्त पाया गया है तथा उसे तीन बार गिरफ्तार किया जा चुका है। दो बार रामपुर थाने व एक बार ननखड़ी थाने में सतपाल के खिलाफ तस्करी को लेकर मामला चल रहा है। आरोपी की बार-बार संलिप्तता को ध्यान में रखते हुए तथा नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से उसके विरुद्ध कार्रवाई की गई है। बताते चले कि शिमला पुलिस द्वारा पिछले 43 दिनों में 30 चिट्टा तस्करों को डिटेंशन आदेश के आधार पर हिरासत में लेकर 3 माह के लिए जेल भेजा जा चुका है।










