रमेश शर्मा। रामपुर बुशहर
रामपुर व्यापार मंडल के प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सह सचिव व कोषाध्यक्ष पद के चुनाव 20 सितंबर को भगवती होटल रामपुर में होंगे। यह जानकारी व्यापार मंडल रामपुर के अध्यक्ष हरीश गुप्ता ने दी।
नामांकन फॉर्म 14 सितंबर को दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होटल भगवती में रिटर्निंग अफसर मोहनलाल गुप्ता के पास भरे जा सकते हैं। 15 सितंबर को 3 बजे से 5 बजे शाम होटल भगवती में फॉर्मों की जांच-पड़ताल होगी।
इसी दिन 5 बजे से 6 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। गुप्ता ने बताया कि 20 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होटल भगवती में चुनाव होंगे।