कांगड़ा। जयंती माता मंदिर में चल रहे पंच भीष्म मेलों के दौरान भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण दिनभर भारी भीड़ लोगों की देखने को मिली। प्रशासन के प्रयास भी इस दौरान बेहतरीन रहे। कईं लोग अत्यधिक भीड़ को देखते हुए आधे रास्ते से ही वापिस घरों को लौट गए और जो लोग दर्शनों के लिए आगे बढ़े उन्हें घंटो लाइनों में लगकर अधिक भीड़ होने के कारण अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। मंदिर आने वाले लोगों की संख्या इतनी अधिक रही कि करीब एक किलोमीटर लंबी लोगो की लाइनें मंदिर से देखने को मिली।
इस दौरान मंदिर के वरिष्ठ पुजारी नरेश शर्मा के सुपुत्र पुजारी सनी शर्मा ने कहा कि उन्हें भी आज इतने अधिक लोगो के मंदिर पहुंचने की आशंका नहीं थी। आज छुट्टी होने के चलते दूर दूर के क्षेत्रों, अन्य जिलों के लोग भी यहां दर्शनों के लिए पहुंचे है। मंदिर का इतिहास पांडवों के युग से जुड़ा हुआ है। आज पंच भीष्म मेलों का अंतिम पांचवां दिन है जिसमे अबतक सबसे अधिक लोगो की संख्या देखने को मिली है।
उन्होंने बताया कि केवल इन पंच भीष्म मेलों के दौरान ही 5 दिन इस मेले में अत्यधिक भीड़ लोगो की देखने को मिलती है। इसके बाद सारा साल मंदिर में श्रद्धालु किसी भी समय दिनभर आराम से दर्शन करने आ सकते हैं।
इस दौरान रास्ते में जगह जगह कईं तरह के लंगर लोगो द्वारा ही लोगो की सुविधा के लिए लगाए गए थे व साथ ही कईं प्रकार की खरदीदारी के समान के साथ दुकानें भी इस मार्ग पर लगाई गई थी। इन मेलों में आने वाले लोग खटाई से भरपूर स्वादिष्ठ खट्टे खाने का भी भरपूर आनंद लेते है।