हिमाचल दस्तक : राजीव भनोट: ऊना । केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर दो अक्तूबर यानी गांधी जयंति पर जिला ऊना के प्रवास पर रहेंगे। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में पद यात्रा की शुरुआत ऊना जिला के मैहतपुर से होगी, जिसकी अगुवाई अनुराग ठाकुर करेंगे।
ज़िला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा व मीडिया प्रभारी राज कुमार पठानियां ने बताया कि कार्यक्रम के मुताबिक बुधवार को संकल्प यात्रा मैहतपुर से सुबह 9 बजे शुरू होगी। जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री के अलावा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी शामिल होंगे। मैहतपुर से संकल्प यात्रा सुबह 11 बजे देहलां पहुंचेगी। यात्रा का दोपहर 12 :30 बजे अगला पड़ाव बहडाला होगा। दोपहर 1 बजे संकल्प यात्रा चताड़ा पहुंचेगी।
इसके बाद दोपहर 3 बजे तक संकल्प यात्रा अजनोली फाटक के पास पहुंचेगी और यहां से बरनोह तक अनुराग ठाकुर पद यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती,केंद्रीय कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कँवर, भाजपा नेता प्रवीण शर्मा, रामकुमार कुमार, विधायक राजेश ठाकुर ,बलवीर चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी व भाजपा सहित अन्य मोर्चों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेगे।