सुभाष धीमान। तिनबड़
प्रदेश सेवानिवृत्त पैरामिलिट्री वेलफेयर संगठन हिमाचल प्रदेश की पालमपुर इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष रूपलाल लखनपाल का मंगलवार निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से संगठन के सदस्यों को गहरा आघात पहुंचा है।
रूपलाल लखनपाल 76 वर्ष के थे। प्रदेश अध्यक्ष वीके शर्मा (सेवानिवृत्त डीआईजी) ने सभी संगठन के सदस्यों की तरफ से अश्रुपूर्ण शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हमने अपने पैरामिलिट्री परिवार का एक कुशल, कर्मठ, समाजसेवी, बहुमुखी व्यक्तित्व सदस्य को खो दिया है, जिसकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है। उनके द्वारा दिए गए अमूल्य योगदान को संगठन सदा याद रखेगा।
हिमाचल प्रदेश राज्य की ओर से सेवानिवृत्त पैरामिलिट्री संगठन के अध्यक्ष वीके शर्मा, कश्मीर सिंह चौहान, उपाध्यक्ष कुलदीप सोनी, राज्य प्रवक्ता मीडिया सहयोगी एसोसिएशन के सदस्य जिला बिलासपुर नसवाल सिंह, रतन सिंह, राज कुमार, प्रेम लाल, मस्तराम, कर्म दास, बाल किशन सनुका राम आदि ने रूपलाल लखनपाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।