ललित ठाकुर। पधर
ऋषि पराशर युवक मंडल रेहड़धार के सदस्यों ने रविवार को रेहड़धार वन क्षेत्र में पौधरोपण किया। इस दौरान युवक मंडल के सदस्यों ने विभिन्न किस्म के 300 पौधे रोपे। पौधरोपण में घनोग महिला मंडल की सदस्यों ने भी सहयोग किया। युवक मंडल के प्रधान नवनीत कुमार ने बताया कि पराशर ऋषि युवक मंडल द्वारा हर वर्ष तीन सौ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है। इस वर्ष भी वन विभाग के सहयोग से युवक मंडल ने इस लक्ष्य को पूरा किया है।
उन्होंने पौधे उपलब्ध करवाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर उप प्रधान हंस राज, मनोज कुमार, इंद्र सिंह, कालू राम, भुवनेश्वर, महिला मंडल की सदस्य मीना देवी, सरला देवी, राज कुमारी व मीनू कुमारी भी उपस्थित रहीं।