विनोद ठाकुर। भरमौर
जनजातीय क्षेत्र भरमौर के खड़ामुख-होली सड़क मार्ग पर एक ट्रक लटकने के कारण सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह सिन्युर पुल के पास डंगा धंस गया। इस कारण यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया। मार्ग बंद होने के कारण मार्ग की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, वहीँ डंगा धंसने से हुई इस घटना में चालक की जान बाल-बाल बची।
अगर समय रहते ट्रक चालक समझदारी से काम न लेता तो बहुत बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। बहरहाल खबर लिखे जाने तक ट्रक वही फंसा था और लोग सड़क मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे थे।