Thursday, June 18, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home Featured

रोहित का शतक, भारत के बिना विकेट खोए 202 रन

surinder thakur by surinder thakur
October 2, 2019
in Featured, इंडिया, क्रिकेट
0
Rohit's century, 202 runs without losing wickets in India

रोहित का शतक, भारत के बिना विकेट खोए 202 रन

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

विशाखापत्तनम:  टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज की भूमिका का शानदार आगाज करने करते हुए रोहित शर्मा ने शतक जड़ा जिससे भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के वर्षा से प्रभावित पहले दिन बुधवार को यहां बिना विकेट खोए 202 रन बनाकर बेहतरीन शुरुआत की।

चाय के विश्राम के दौरान तेज बारिश शुरू हो गई जिसके बाद तीसरे सत्र में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। अंपायरों ने तीन बजकर 30 मिनट पर दिन का आगे का खेल रद्द करने का फैसला किया। मैच से पूर्व बुधवार को बारिश की 80 प्रतिशत संभावना जताई गई थी लेकिन चाय के विराम से पहले बारिश नहीं आई जिससे दिन में 59 .। ओवर का खेल हुआ। पहले सत्र में कुछ मौकों पर दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने में सफल रहे लेकिन एक बार लय में लाने के बाद रोहित (174 गेंद में नाबाद 115) और मयंक अग्रवाल (183 गेंद में नाबाद 84) ने तेजी से रन बटोरे।

यह शतक संभवत: रोहित शर्मा के टेस्ट करियर को नई दिशा दे सकता है क्योंकि शुरुआत से ही उन्हें खेल के लंबे प्रारूप में मध्यक्रम में जगह बनाने के लिए जूझना पड़ा है। लंच से पहले अर्धशतक पूरा करने वाले रोहित ने स्पिनरों को विशेष रूप से निशाना बनाया। वह अपनी पारी में अब तक पांच छक्के और 12 चौके जड़ चुके हैं। अग्रवाल ने अब तक अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के मारे हैं। रोहित ने आफ स्पिनर डेन पीट पर लगातार दो छक्कों के साथ अपना स्कोर 90 रन के पार पहुंचाया। उन्होंने पदार्पण कर रहे स्पिनर सेनुरान मुथुस्वामी पर एक रन के साथ 154 गेंद में अपना चौथा टेस्ट शतक पूरा किया।

Related posts

धर्मशाला वनडे मैच के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 700 पुलिस जवान संभालेंगे मोर्चा

धर्मशाला वनडे मैच के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 700 पुलिस जवान संभालेंगे मोर्चा

June 12, 2026
धर्मशाला पहुंची टीम इंडिया, एक झलक को उमड़े लोग

धर्मशाला पहुंची टीम इंडिया, एक झलक को उमड़े लोग

June 11, 2026

अग्रवाल भी अपने पहले टेस्ट शतक की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने दूसरे सत्र में स्पिनर केशव महाराज पर एक्स्ट्रा कवर पर छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया। दूसरे सत्र के अंतिम लम्हों में हालांकि आसमान में बादल छाने से खराब रोशनी के कारण चाय का विश्राम निर्धारित समय से आठ मिनट पहले लेना पड़ा। इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों का सतर्कता से सामना करने के बाद रोहित और अग्रवाल सुबह के सत्र में 30 ओवर के खेल के दौरान क्रीज पर सहज दिखे।

दक्षिण अफ्रीका ने पिच से टर्न मिलने की उम्मीद के साथ महाराज, डेन पीट और पदार्पण कर रहे मुथुस्वामी के रूप में टीम में तीन स्पिनरों को जगह दी। मुथुस्वामी बल्लेबाजी आलराउंडर हैं। सभी की नजरें रोहित पर थी जिन्हें टीम प्रबंधन ने टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारने का फैसला किया। रोहित ने तेज गेंदबाज कागिसो रबादा की अपनी दूसरी ही गेंद को बैकवर्ड प्वाइंट पर चार रन के लिए भेजा लेकिन उनका यह शाट विश्वसनीय नहीं था। रोहित ने इसके बाद वर्नन फिलेंडर पर भी चौका मारा। पिच से पहले दो घंटे में तेज गेंदबाजों और स्पिनरों को अधिक मदद नहीं मिली जिसका रोहित और अग्रवाल ने पूरा फायदा उठाया।

फिलेंडर ने कुछ मौकों पर भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया लेकिन अधिक गति से गेंदबाजी करने वाले रबादा ने निराश किया।
पहले घंटे में रोहित और फिलेंडर के बीच संघर्ष दर्शनीय रहा। अभ्यास मैच में रोहित को दूसरी ही गेंद पर आउट करने वाले फिलेंडर ने चार ओवर के शुरुआती स्पैल में गेंद को दोनों ओर मूव कराके इस सलामी बल्लेबाज को चुनौती दी। कुछ मौके पर चूकने के बाद रोहित ने फिलेंडर को आगे बढ़कर खेलने का फैसला किया जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने विकेटकीपर क्विंटन डिकाक को स्टंप के पास खड़े होने को कहा।

भारत ने पहले 15 ओवर में बिना विकेट खोए 37 रन बनाए। पिच से सामंजस्य बैठाने के बाद रोहित ने आकर्षक शाट खेले। उन्होंने महाराज की गेंद पर आगे बढ़कर लांग आन पर सीधा छक्का जड़ा और फिर पीट की गेंद पर भी इस शाट को दोहराया। रोहित ने मुथुस्वामी पर चौके के साथ 84 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उनका स्वीप शाट हालांकि विश्वसनीय नहीं था लेकिन वह भाग्यशाली रहे कि क्षेत्ररक्षक कैच लेने के लिए गेंद तक नहीं पहुंच सका।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: 202 runs without losing wicketsIndiarohit's century
Previous Post

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में उमड़े लोग

Next Post

गांधी जयंति पर ईएसआई अस्पताल में बांटे मरीजों को फल

Next Post
ISI Hospital

गांधी जयंति पर ईएसआई अस्पताल में बांटे मरीजों को फल

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

नड्डा ने दी हिमाचल को बड़ी सौगातें – केंद्र से मिली 843 करोड़ की मदद: बिंदल

नड्डा ने दी हिमाचल को बड़ी सौगातें – केंद्र से मिली 843 करोड़ की मदद: बिंदल

9 months ago
चाय की दुकान से 11 पेटी अवैध शराब बरामद

चाय की दुकान से 11 पेटी अवैध शराब बरामद

5 years ago
नगरोटा में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

नगरोटा में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

6 years ago
प्रदेश सरकार को मिले 2229.94 करोड़ रुपये

प्रदेश सरकार को मिले 2229.94 करोड़ रुपये

4 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Depot Dharamshala Hamirpur Himachal himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews himachal news Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kullu latest news himachal Mandi Movies Nahan Patients police investigation Politics River Shimla Sirmour solan Sukhvinder sukhu Train Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • एचपीयू के बायोसाइंसेज विभाग में रिसर्च असिस्टेंट की भर्ती, 35 हजार रुपये मासिक मानदेय
    • शिमला : ढली-संजौली बाईपास पर भूस्खलन, वाहनों की आवाजाही बंद
    • 27 जून से पंचायतों में बजेगा विकास का बिगुल; प्रधानों को मिलेंगी वित्तीय शक्तियां, खुलेंगे विकास कार्यों के रास्ते

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    एचपीयू के बायोसाइंसेज विभाग में रिसर्च असिस्टेंट की भर्ती, 35 हजार रुपये मासिक मानदेय

    एचपीयू के बायोसाइंसेज विभाग में रिसर्च असिस्टेंट की भर्ती, 35 हजार रुपये मासिक मानदेय

    June 18, 2026
    शिमला : ढली-संजौली बाईपास पर भूस्खलन, वाहनों की आवाजाही बंद

    शिमला : ढली-संजौली बाईपास पर भूस्खलन, वाहनों की आवाजाही बंद

    June 18, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In