लक्की/राजीव भनोट। ऊना
यूं तो सरकारी कार्यालयों में काम करवाने के लिए अकसर चक्कर पर चक्कर लगाना पड़ता है और कई बार लोग परेशान भी खासे होते हैं। अनेक चक्करों के बाद भी काम नहीं होता है, लेकिन आरटीओ कार्यालय ऊना में ऐसा भी वाकया देखने को मिला जब एक बुजुर्ग महिला का कार्य हाथों-हाथ कर दिया गया और महिला विभाग के प्रति धन्यवाद करती नजर आई।
जी हां…ऊना की एक बुजुर्ग महिला, अपने बेटे के साथ आरटीओ कार्यालय पहुंची कि उन्हें गाड़ी बेटे के नाम पंजीकृत करवानी है। जैसे ही आरटीओ ऊना राजेश कौशल को इसका पता चला तो वह स्वयं बाहर आए और महिला के फीस सहित अन्य कार्य पूरे करवा हाथोंहाथ नई आरसी दे दी, जिस पर महिला व उसके बेटे ने आरटीओ का आभार जताया।