कांगडा़: जिला कांगडा़ के विधानसभा क्षेत्रदेहरा में शुक्रवार को SDM कार्यालय के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने गुस्से में आकर एक बुजुर्ग व्यक्ति का मुंह काला कर दिया और उसे जूतों की माला पहना दी। यह सब देखते ही मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए।
जानकारी के अनुसार, महिला का आरोप है कि बुजुर्ग ने उससे किसी जमीनी विवाद या लेनदेन को लेकर धोखाधड़ी की थी। गुस्से में आकर महिला सीधे SDM कार्यालय पहुंची और वहीं इस घटना को अंजाम दे डाला। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी भी हुई।
देखें वायरल वाडियो…
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, यह पूरा घटनाक्रम वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वहीं, दूसरे पहलू से देहरा SDM कार्यालय के बाहर हुई यह घटना प्रशासनिक परिसर में सुरक्षा और अनुशासन पर सवाल खड़े करती है। व्यक्तिगत विवादों को इस तरह सार्वजनिक रूप से निपटाना न सिर्फ कानून का उल्लंघन है बल्कि सामाजिक मर्यादाओं का भी अपमान है। पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी, लेकिन ऐसी घटनाएं इस बात की चेतावनी हैं कि गुस्से में उठाया गया कदम समाज में गलत उदाहरण छोड़ जाता है।