जोगिंदर नगर : अमित सूद।
उपमंडल जोगिंदर नगर के ग्राम पंचायत बदेहर के वार्ड नंबर तीन रड़ा गांव में देर रात 1:00 बजे 6 घरों में आग लगने का मामला सामने आया है। जिसमें रड़ा गांव के निवासी पृथी सिंह, सुशील कुमार, कुंभकरण, रथपाल ,बलबीर और प्राणनाथ जिनके मकान एक दूसरे से सटे हैं करीब 1:00 बजे के आसपास आगजनी का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार रड़ा गांव के पृथ्वी सिंह के लड़के डिंपल को एकाएक रात को आवाज सुनाई दी तो उन्होंने देखा कि घर में आग लग चुकी है आनन-फानन में उनके द्वारा परिवार जनों को सूचित किया गया उसके बाद गांव के सभी लोग इकट्ठा हो गए दूसरी तरफ बही अग्निशमन विभाग को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया।
स्थानीय लोगों की मानें तो यह हादसा सड़क सुविधा अगर होती तो कम नुकसान वाला होता क्योंकि मौके पर उचित सड़क सुविधा ना होने के चलते अग्निशमन के बड़े वाहन घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाए जिसके चलते जब तक आग बुझी सब कुछ राख हो चुका था।5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के भरपूर सहयोग से आग पर काबू तो पाया गया लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था, कुछ भी शेष नहीं रहा।
परिवार के मुखिया दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं अपनी मेहनत की कमाई करके सारा समान इकट्ठा किया था लेकिन अब उनके पास कुछ नहीं बचा है। रात को ही पटवारी ऐहजु अजय कुमार मौके पर पहुंच गए थे। 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। परिवार के पास अब कुछ भी बाकी नहीं है सभी लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि इन परिवार को उचित सहायता की जाए।








