एजेंसी।नई दिल्ली
राज्यसभा सदस्य और पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह का शनिवार दोपहर निधन हो गया। वह 64 साल साल के थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
करीब छह महीने से उनका सिंगापुर के अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह आईसीयू में थे और उनका परिवार वहां पर था। अमर सिंह की साल 2013 में किडनी खराब हो गई थी।