शिमला:
प्रदेश में पार्टी अब जल्द ही कार्यकारिणी की घोषणा कर देगी। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा शुक्रवार को पत्रकारवार्ता ने कहा कि अब कांग्रेस हाईकमान ने फैसला किया है प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश के सभी नेताओं को एकसाथ लेकर ही कार्यकारिणी का गठन हो, ताकि पार्टी में पहले की तरह नेताओं में आपसी खींचतान न हो।
कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि अब प्रदेश के नेताओं को बार-बार दिल्ली आकर एक दूसरे की शिकायत करने की जरूरत नही पड़ेगी। अब पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करेंगे और प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनावों की तैयारी अभी से शुरू कर देंगे। पाटिल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल असफल सिद्ध हुआ है। प्रदेश में वन, खनन, ड्रग माफिया का बोलवाला है।
आज देवभूमि हिमाचल का युवा नशे की गिरफ्त में फंसता जा रहा है, लेकिन प्रदेश सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। वहीं, आए दिन दिनदहाड़े अवैध खनन के कई मामले आ रहे हैं।इस मौके पर अखिल भारती महिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुष्मिता कुमारी, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, विपक्ष के नेता मुकेश अग्रिहोत्री, विधायक राजेंद्र राणा, पूर्व विधायक याज्ञविंद्र गोमा, पूर्व उपाध्यक्ष केवल सिहं पठानियां भी उपस्थित थे।
आरक्षण पर भाजपा अपना पक्ष स्पष्ट करे
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल नेे कहा कि अनुसूचित जाति/जनजाति में नौकरियों और पदोन्नति में भाजपा अपना स्टैंड स्पष्ट करे कि वे आरक्षण के पक्ष में है या विरोध में। पाटिल ने कहा कि भाजपा चुनावों से पहले दलितों के पक्ष में हो जाते हैं, चुनावों के बाद दलित विरोधी हो जाति है। उत्तराखंड सरकार ने माननीय सुर्पीमकोर्ट में इस मुद्दे पर याचिका दायर की थी, उस पर केंद्र सरकार ने जानबूझ कर अपनी पक्ष मजबूत नहीं रखा।
पाटिल ने कहा जबसे केंद्र में मोदी सरकार बनी है, तब से संविधान से छेडछाड़ की जा रही है, यह सब कांग्रेस पार्टी कभी सहन नहीं करेगी। पार्टी इसके लिए सड़क में उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी। पाटिल ने कहा कि आज देश में कानून व्यवस्था, महंगाई और बेरोजगारी पर मोदी सरकार कभी बात नहीं करती है। देश की अर्थव्यवस्था की हालत भी चिंताजनक है।