मनोरंजन। मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने अपने बॉयफ्रेंड और फिल्ममेकर राज निदिमोरू के साथ विवाह कर लिया है। उन्होंने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिन्हें देखकर उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
नागा चैतन्य से तलाक के लगभग चार साल बाद सामंथा ने अपने जीवन का नया अध्याय शुरू किया है। सोमवार, 01 दिसंबर, उनके लिए बेहद खास दिन रहा, जब उन्होंने राज निदिमोरू संग सात फेरे लिए। सामंथा ने इंस्टाग्राम पर विवाह समारोह की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वो चटख लाल रंग की पारंपरिक साड़ी में बेहद खूबसूरत दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं। सामंथा रुथ प्रभु ने ये शादी निजी समारोह में सम्पन्न की। लंबे वक्त से सामंथा और राज एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु ने ये शादी निजी तरीके से की है जिसमें केवल 30 लोग शामिल रहे। वहीं बता दें कि लंबे वक्त से सामंथा और राज एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरू की मुलाकात सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के सेट पर हुई थी। साल 2021 में दोनों एक-दूसरे के दोस्त बने थे। वहीं राज ने सामंथा के साथ काम भी किया। कहा जाता है कि नागा चैतन्य से तलाक के बाद सामंथा और राज के बीच दोस्ती गहरी हो गई, दोनों की नजदीकियों को देखते हुए राज की पत्नी श्यामली डे ने उन्हें तलाक दे दिया। हालांकि कपल ने अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है, लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट्स और आईविटनेस कन्फर्मेशन से पता चलता है कि सामंथा और राज ने वाकई एक साथ एक नया चैप्टर शुरू किया है। वह इस रिश्ते को अब शादी का नाम दे दिया गया है।